बिहार महादलित विकास मिशन के तहत जिला कल्याण कार्यालय जहानाबाद में विकास मित्र (Vikas Mitra) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की गई है। इस बहाली प्रक्रिया के माध्यम से प्रखंड मखदुमपुर (धराउत पंचायत) और नगर परिषद जहानाबाद (वर्ड संख्या-09) में नियुक्ति की जाएगी। अगर आप संबंधित क्षेत्र के स्थानीय निवासी हैं और सरकारी योजना से जुड़कर काम करना चाहते हैं, तो 14 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
Bihar Vikas Mitra Recruitment 2026 Highlight
| विवरण | जानकारी |
| Organization Name | Bihar Mahadalit Vikas Mission / District Welfare Office, Jehanabad |
| Post Name | Vikas Mitra (विकास मित्र) |
| Total Vacancies | 02 Posts |
| Qualification | Metric / Non-Metric / 9th / 8th / 7th / 6th / 5th Pass |
| Work Location | Jehanabad (Makhdumpur & Nagar Parishad Ward 09) |
| Application Mode | Offline (ब्लॉक/नगर परिषद कार्यालय में) |
| Last Date to Apply | 14 August 2026 |
Important Dates
| गतिविधि | अवधि / तिथि |
| संबंधित प्रखंड / नगर निकाय में आवेदन पत्र प्राप्त करना | 05.08.2026 से 14.08.2026 |
| विकास मित्र चयन मेधा सूची प्रपत्र 01 तैयार करना एवं प्रकाशन | 17.08.2026 |
| मेधा सूची प्रपत्र 01 पर आपत्ति प्राप्त करना एवं निवारण | 18.08.2026 से 25.08.2026 |
| मेधा सूची प्रपत्र 02 तैयार करना एवं प्रकाशन | 27.08.2026 |
| मेधा सूची प्रपत्र 02 पर आपत्ति प्राप्त करना एवं निवारण | 28.08.2026 से 31.08.2026 |
| मेधा सूची प्रपत्र 03 तैयार करना एवं प्रकाशन | 02.09.2026 |
| मेधा सूची प्रपत्र 03 पर आपत्ति प्राप्त करना एवं निवारण | 03.09.2026 से 07.09.2026 |
| अंतिम विकास मित्र चयन सूची का प्रकाशन | 09.09.2026 |
| नियोजन पत्र वितरण एवं शपथ ग्रहण | 10.09.2026 |
Application Fee
| Category | Application Fee |
| All Categories (Gen/OBC/EWS/SC/ST) | ₹0/- (निःशुल्क) |
Age Limit
- न्यूनतम आयु: 01 जनवरी 2026 को आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए।
- अधिकतम आयु: राज्य सरकार के नियमानुसार निर्धारित।
Eligibility Details
- शैक्षणिक योग्यता: आवेदक न्यूनतम मैट्रिक (10th Pass) या इसके समकक्ष होना चाहिए। यदि मैट्रिक पास अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो नॉन-मैट्रिक, 9वीं पास, 8वीं पास, 7वीं पास, 6ठी पास अथवा 5वीं पास आवेदकों के चयन पर भी विचार किया जाएगा।
- जाति बहुलता: यह पद केवल मुसहर जाति बाहुल्य क्षेत्र/कोटी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है।
- स्थानीय निवासी: आवेदक को संबंधित पंचायत (धराउत) या संबंधित नगर परिषद वार्ड (वार्ड संख्या-09) का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। इसके लिए निवास प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।
Vacancy Details
| Block / Urban Body | Panchayat / Ward | Number of Posts | Reservation Category |
| Makhdumpur Block | Dharaut Panchayat | 01 Post | Musahar (मुसहर) |
| Jehanabad Nagar Parishad | Ward No. – 09 | 01 Post | Musahar (मुसहर) |
Selection Process
- Step 1: ऑफलाइन माध्यम से आवेदन पत्र एवं शैक्षणिक/निवास दस्तावेजों का संग्रहण।
- Step 2: शैक्षणिक योग्यता और प्राप्तांकों के आधार पर मेधा सूची (Merit List) का निर्माण।
- Step 3: आपत्ति आमंत्रण एवं आपत्तियों का निराकरण।
- Step 4: अंतिम मेधा सूची (Final Merit List) का प्रकाशन।
- Step 5: नियोजन पत्र (Appointment Letter) का वितरण एवं शपथ ग्रहण।
How to Apply – Step by Step
- सबसे पहले अपने प्रखंड कार्यालय (Makhdumpur Block) या नगर परिषद जहानाबाद कार्यालय से विकास मित्र का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पिता/पति का नाम, शैक्षणिक योग्यता, पता आदि सही-सही भरें।
- आवेदन फॉर्म के साथ अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करें।
- पूरी तरह से भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित प्रखंड विकास अधिकारी (BDO) या कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद जहानाबाद के कार्यालय में अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 से पहले जमा कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद वहां से रसीद अवश्य प्राप्त कर लें।
Important Links
| Links Description | Link |
| Official Notification | Click Here |
| Jehanabad District Official Website | jehanabad.bih.nic.in |
FAQs
Q1. Jehanabad Vikas Mitra Vacancy 2026 के लिए ऑफलाइन फॉर्म जमा करने की Last Date क्या है?
Ans: आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 है।
Q2. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए Minimum Educational Qualification क्या है?
Ans: न्यूनतम योग्यता मैट्रिक (10th) पास रखी गई है। हालांकि मैट्रिक उम्मीदवार न मिलने पर 5वीं से 9वीं पास अभ्यर्थियों को भी मौका दिया जाएगा।
Q3. जहानाबाद विकास मित्र बहाली किस जाति के उम्मीदवारों के लिए है?
Ans: यह भर्ती विशेष रूप से मुसहर जाति बहुलता वाले क्षेत्र के लिए अधिसूचित की गई है।
Q4. क्या दूसरे पंचायत या जिले के अभ्यर्थी इसके लिए Apply कर सकते हैं?
Ans: नहीं, आवेदक को संबंधित पंचायत (धराउत) या संबंधित नगर परिषद वार्ड (वार्ड न.-09) का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
Q5. इस भर्ती में Selection Process क्या बिना Exam के होगा?
Ans: जी हाँ, इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर बनाई गई Merit List के जरिए किया जाएगा।
Leave a Comment